फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accused og gangestor act arrested

गैंगेस्टर में वांछित दस हजार रुपयें का इनामी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
accused og gangestor act arrested
अमरोहा। गैंगस्टर एक्ट में वांछित दस हजार रुपये के इनामी को डिडौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ। उसके खिलाफ गोकशी और अवैध शस्त्र रखने संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र के गांव ककराली निवासी फरमान गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे वांछित था। लगातार प्रयासों के बाद भी उसके पकड़ना मुश्किल हो गया। वह लगातार पुलिस के पहुंचने से पहले अपना ठिकाना बदल देता था। उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार की दोपहर साढ़े ग्यारह बजे डिडौली पुलिस को बुढ़नपुर टेेंपो स्टैंड पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित फरमान के खड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस कर्मी एसएसआई सत्येंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह और कांस्टेबल उदयवीर सिंह ने घेराबंदी कर फरमान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि फरमान पर गोकशी करने, गैंगस्टर और अवैध शस्त्र रखने संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। उसका अन्य आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है। फिलहाल उसके न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed