{"_id":"62d06ebdf0dc1f183346a938","slug":"accused-of-robbing-the-bank-manager-the-incident-turned-out-to-be-false-jpnagar-news-mbd434622641","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर पर लगाया लूट कराने का आरोप, घटना झूठी निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर पर लगाया लूट कराने का आरोप, घटना झूठी निकली
विज्ञापन
बैंक में एक लाख रुपये जमा नहीं होने के बाद किसान ने लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस में हड़कंप मचा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पूछताछ के दौरान किसान खुद ही अपने बयानों में उलझ गया। वह बैंक मैनेजर पर लूट कराने का आरोप लगा रहा था। छानबीन के दौरान लूट की झूठी सूचना देने की पटकथा से पर्दा उठ गया। जिसके बाद पुलिस ने सूचना देने वाले किसान को ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि बुधवार शाम क्षेत्र के गांव गजाना निवासी सुनील कश्यप ने सूचना दी थी कि बाइक सवार बदमाशों ने उससे एक लाख रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। थोड़ी देर में सूचना देने वाले सुनील कश्यप एक बैंक की शाखा के मैनेजर पर ही रुपये लुटवाने का आरोप लगाने लगे। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की। जिसके बाद सुनील कश्यप द्वारा लिखी गई लूट की झूठी पटकथा से पर्दा उठ गया।
मामला सामने आया कि सुनील कश्यप बैंक में एक लाख रुपये जमा करने के लिए बागड़पुर स्थित बैंक की शाखा में गया था। यहां आधार कार्ड लिंक नहीं होने की वजह से रुपये जमा नहीं हो सके। जिसे लेकर सुनील कश्यप और बैंक मैनेजर के बीच कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद सुनील कश्यप ने एक लाख रुपये अपने घर में रख दिए। जिसके बाद सुनील कश्यप नौरान गांव के मोड़ पर पहुंचा और बैंक मैनेजर को फसाने के उद्देश्य से पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी। थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस को झूठी सूचना देने के मामले में सुनील कश्यप के खिलाफ शांति भांग की कार्रवाई की गई है। साथ ही उसके भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने के लिए चेताया गया है।