फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused of kidnapping a married girl from her maternal home, uproar

विवाहित युवती को मायके से अगवा करने का आरोप, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping a married girl from her maternal home, uproar
आदमपुर थाना क्षेत्र में विवाहित युवती को मायके से दूसरे समुदाय के दो युवकों पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई। कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव का है। आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के युवक युवती को करीब दो वर्ष से परेशान कर रहे थे। इसी वजह से करीब एक साल पहले परिजनों ने युवती की शादी भी कर दी थी। कई दिन पूर्व युवती अपने मायके में आई थी। परिजनों ने बताया कि दो सितंबर की रात को गांव के गैर संप्रदाय के युवक बेटी को अगवा कर अपने साथ ले गए। आरोप है कि युवती घर से सोने चांदी के आभूषण व पच्चीस हजार की नगदी भी अपने साथ लेकर गई है। रविवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ आदमपुर थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। हंगामा करते हुए कहा कि जल्द ही रिपोर्ट दर्ज करते हुए युवती को बरामद किया जाए। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला दो संप्रदाय से जुड़ा हुआ है। तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed