{"_id":"689a5643ea0bd4ba320a96ea","slug":"accused-of-harassing-farmers-in-the-name-of-kcc-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-145559-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: केसीसी के नाम पर किसानों को परेशान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: केसीसी के नाम पर किसानों को परेशान करने का आरोप
Tue, 12 Aug 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। ब्लॉक परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक आयोजित हुई। इसमें बैंक अधिकारियों पर किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। बैठक में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई की स्थिति खराब है। सफाई कर्मचारी गांवों का रूख नहीं कर रहे हैं। गांवों में गंदगी के ढेर लगने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। बैठक में मध्य गंगा नहर में पानी छोड़ने की मांग की गई। किसानों का कहना था कि इससे खेती को लाभ मिलेगा।
बैठक में 60 साल की आयु पूरी कर चुके किसानों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन दिए जाने व आयुष्मान भारत के लिए आयु सीमा 70 से घटाकर 60 साल किए जाने की मांग की गई। बैठक में चेतावनी दी गई कि किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में किसानों को परेशान करने वाले बैंक अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान झूंडे सिंह, रामवीर सिंह, जैविंद्र सिंह, सुरेंद्र सैनी, राम सिंह, रामपाल सिंह, प्रमोद त्यागी, चंद्रपाल जाटव मौजूद रहे।