फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

ट्रैक्टर और दीवार के बीच में दबकर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
accident
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : JPNAGAR
नौगांवा सादात(अमरोहा)। गोबर के ढेर में फंसे ट्रैक्टर-ट्राली निकालते समय दूसरा ट्रैक्टर उछलकर दीवार से जा टकराया। दीवार और ट्रैक्टर के बीच में फंसने से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका बेटा यूपी पुलिस में दरोगा है, वर्तमान में उसकी तैनाती बरेली में हैं। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

यह हादसा नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के खेड़का गांव में हुआ। यहां पर हरपाल सिंह (70) का परिवार रहता है। वह पेशे से किसान थे। जिले में राजनीति में अच्छी सक्रियता के चलते वह समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे थे। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि उनका बेटा रिंकू यूपी पुलिस में दरोगा है। वर्तमान में उसकी तैनाती बरेली में हैं। हरपाल सिंह के घेर में पशुओं के गोबर का ढेर (कूड़ी) लगा हुआ था। यह कूड़ी का ढेर धनौरा के लोगों ने खरीद लिया था। शुक्रवार की सुबह वह लोग कूड़ी के ढेर को ट्रैैक्टर-ट्राली लेकर भरने के लिए पहुंचे थे। तभी ट्रैक्टर कूड़ी के ढेर में फंस गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने एक दूसरा ट्रैक्टर मंगाया और फंसे ट्रैक्टर को खींचने लगे। हरपाल सिंह लकड़ी की बल्ली का सहारा लगा कर निकलवा रहे थे। तभी आगे वाला ट्रैक्टर उछलकर दीवार से जा भिड़ा। हादसे के दौरान हरपाल सिंह ट्रैक्टर और दीवार के बीच में फंस गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहरा मच गया। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed