फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

चौदह घंटे पहले जन्मे बच्चे की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
accident
अमरोहा। अभी चौदह घंटे पहले ही तो उसने दुनिया में कदम रखा था। दुनिया को देखने के लिए वह अपनी छोटी-छोटी आंखें खोलने की कोशिश कर रहा था। लेकिन यहां की तेज रफ्तार ‘दौड़’ ने एक झटके में उसकी जिंदगी छीन ली। हुआ कुछ यूं कि डिलीवरी के 14 घंटे बाद डाक्टरों ने नवजात को मशीन में रखने की सलाह दी थी। उसे लेकर मुरादाबाद जा रहे बाइक सवार परिजनों को ओवरटेक करती तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में नवजात की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी ताई और मौसा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डिडौली गांव में दिनेश शर्मा का परिवार रहता है। उनके बेटे सुनील शर्मा की पत्नी मनीषा गर्भवती थी। बुधवार की शाम आठ बजे हालत बिगड़ने पर परिजनों ने मनीषा को जोया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। डॉक्टर ने नवजात को मशीन में रखवाने की सलाह दी। लिहाजा गुरुवार की सुबह करीब दस बजे नवजात के मौसा रामपाल और उसकी ताई शिवानी बच्चे को लेकर मुरादाबाद जा रहे थे। अभी दोनों हाईवे स्थित ढकिया चमन के निकट पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। हादसे में करीब चौदह घंटे पहले जन्मे नवजात की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके मौसा और ताई गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी बाइक चालक भी हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed