फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accident in Amroha Car rammed into a bus full of students

अमरोहा: छात्र-छात्राओं से भरी बस में घुसी कार, हादसे में चार पहिया सवार फौजी का परिवार घायल, पत्नी की हालत नाजुक

Wed, 13 Apr 2022 06:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जोया (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोया (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Apr 2022 06:59 PM IST
सार

अमरोहा जिले की डिडौली कोतवाली क्षेत्र में बुढ़नपुर के पास राजस्थान निवासी फौजी मनोज कुमार की कार छात्र-छात्राओं से भरी बस में जा घुसी। हादसे में मनोज समेत उनकी पत्नी व दोनों बच्चे घायल हो गई। जिसमें उनकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
Accident in Amroha Car rammed into a bus full of students
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे पर छात्र-छात्राओं से भरी बस मोड़ते समय पीछे से आ रही कार जा घुसी। हादसे में फौजी का परिवार घायल हो गया। टक्कर लगते ही छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार गई। स्थानीय लोगों की भीड़ ने फौजी और उनकी पत्नी व बच्चों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में फौजी की पत्नी को मेरठ रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले में तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


राजस्थान के जनपद अलवर में कैटगरी थाना क्षेत्र के गांव वीरनबाद निवासी मनोज कुमार फौजी हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जाट रेजीमेंट बरेली में हैं। बुधवार की दोपहर मनोज कुमार अपनी पत्नी लक्ष्मी, चार साल के बेटे हिमांशु और नौ माह की बेटी प्रिया के साथ बरेली से राजस्थान अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार अमरोहा जिले की डिडौली कोतवाली क्षेत्र में बुढ़नपुर के पास पहुंची। उसी समय विलसोनिया डिग्री कॉलेज पाकबड़ा की बस छात्र-छात्राओं को लेकर उनसे आगे चल रही थी। चालक ने जैसे ही बस हाईवे से पतेई गांव के लिए जाने वाले मार्ग के तरफ मोड़ी, तभी पीछे से आ रही मनोज कुमार की कार बस में घुस गई।
विज्ञापन


टक्कर लगने से बस में सवार छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार में फंसे फौजी, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों को बाहर निकालकर जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे में फौजी मनोज और उनके दोनों बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। जबकि उनकी पत्नी लक्ष्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वहीं मनोज कुमार ने अपनी पत्नी लक्ष्मी को आर्मी हॉस्पिटल मेरठ के लिए रेफर करा लिया है। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बस का चालक फरार हो गया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। छात्र-छात्राएं सकुशल हैं, जो दूसरे वाहनों से अपने घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed