फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A2R Panther defeated Saidanagli Club by five wickets.

Amroha News: एटूआर पैंथर ने सैदनगली क्लब को पांच विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A2R Panther defeated Saidanagli Club by five wickets.
अमरोहा। हसनपुर के मैदान पर खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में एटूआर पैंथर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सैदनगली क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज की। तुषार शर्मा और पर्व चौहान की 99 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत एटूआर पैंथर ने 173 रनों के लक्ष्य को महज 17 ओवरों में हासिल कर बाजी मार ली। पर्व चौहान प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जबकि मो. इमरान बेस्ट बल्लेबाज और अक्षद बेस्ट बॉलर चुने गए।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सैदनगली क्रिकेट क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज अनस और राशिद अख्तर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों से टीम दबाव में आ गई और 4.4 ओवर में सिर्फ 22 रन पर ही कई विकेट गंवा दिए। ऐसे मुश्किल समय में कप्तान मो. इमरान ने पारी को संभाला और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 53 रन बनाए। मध्यक्रम में सलमान ने 22 रनों का योगदान दिया, जबकि अंत में आफताब सैफी ने नाबाद 30 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। निर्धारित 20 ओवरों में सैदनगली की टीम 9 विकेट खोकर 172 रन बना सकी। गेंदबाजी में एटूआर पैंथर के शुभम वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके। आदित्य ने दो विकेट लिए, जबकि उत्तम पाल, आयुष और प्रियांशु को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एटूआर पैंथर की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। तुषार शर्मा और चौहान 13 की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की शानदार साझेदारी कर मैच को पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया। तुषार ने 33 गेंदों में 48 रन बनाए, जबकि चौहान ने मात्र 20 गेंदों में 43 रन बनाकर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। हालांकि, मध्यक्रम में अक्षद की शानदार गेंदबाजी के चलते एटूआर पैंथर ने कुछ विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए। अक्षद ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। लेकिन अंत में उत्तम पाल ने 28 रन और रोहित की 18 रनों की नाबाद पारी ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को 17वें ओवर में जीत दिला दी।

इस्माईलाबाद। गांव लौटनी के समीप नेशनल हाईवे पर दुर्घटना ग्रस्त कार का निरीक्षण करती पुलिस। संवा

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed