फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A youth returning from a wedding was attacked with deadly weapons, case filed against five

Amroha News: शादी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, पांच पर केस

Fri, 21 Mar 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 21 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A youth returning from a wedding was attacked with deadly weapons, case filed against five
कैलसा (अमरोहा)। शादी समारोह से लौट रहे मुरादाबाद निवासी युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा क्षेत्र के मौढी तैय्या में सोमपाल सिंह का परिवार रहता है। 21 जनवरी की रात नौ बजे उनके बेटे सुधांशु उर्फ सुबोध दोस्त मनीष कुमार के साथ शाहपुर स्थित बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने आया था। पहले से मौजूद बाजिदपुर निवासी पिंकल चौधरी, कैलसा बॉर्डर निवासी अभिसिद्ध, चककाली लेट निवासी सुमित उर्फ गांगुली और दो अज्ञात लोगों ने सुधांशु के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

किसी तरह सुधांशु जान बचाकर भागा, लेकिन आरोपी कार पीछा करने लगे और उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सुधांशु बाइक सहित गिर गया। इस पर आरोपियों ने हॉकी और सरिये से उसे पर जानलेवा हमला कर दिया और मृत समझकर फायरिंग करते हुए भाग गए। आरोपियों ने जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित भी किया। परिजनों ने सुधांशु को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम निधि गुप्ता वत्स से कार्रवाई की मांग की। सीओ अवधवान भदोरिया ने बताया कि मामले में पिंकल चौधरी अभिसिद्ध, सुमित उर्फ गांगुली और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article