फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man who had come to attend a wedding ceremony died in an accident, three injured

Amroha News: शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे युवक की हादसे में मौत, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come to attend a wedding ceremony died in an accident, three injured
बुरावली। शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

थाना डिडौली के कस्बा जोया निवासी राजू(33) अपने दोस्त हरिओम पुत्र चमन के साथ रहरा के ग्राम गंगवार में रिश्तेदारी के घर शादी में शामिल होने के बाद किसी काम से रविवार देररात बुरावली की तरफ जा रहा था। गंगवार व बुरावली के बीच उनकी बाइक में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। बताते हैं कि घायल राजू को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे राजू की मौके पर मौत हो गई। हरिओम व दूसरी बाइक पर सवार मनोज व सोनू ग्राम फतेपुर थाना सैदनगली व इनके साथ मौजूद एक मासूम बच्ची घायल हो गए। घायलों को हसनपुर के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है जबकि, चार लोग घायल हुए हैं। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed