{"_id":"67e7065d620ccffe8b09cd4a","slug":"a-young-man-returning-to-the-village-with-medicine-died-in-an-accident-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-136950-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दवा लेकर गांव लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दवा लेकर गांव लौट रहे युवक की हादसे में मौत
Sat, 29 Mar 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। दवा लेकर पैदल गांव लौट रहे युवक मोहित (20) को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था। मृतक के चाचा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव पत्थरकुटी निवासी मोहित नगर में बाइक ठीक करने का काम सीख रहा है। वह बृहस्पतिवार की रात अपनी मां की दवा लेने के लिए गांव से आया था। दवा लेकर वह पैदल ही गांव की ओर जा रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे बिजलीघर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुच गए। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन उसे मेरठ ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। चाचा मनोज कुमार ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी से दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान कर रही है।