{"_id":"678973a4b9e903f214048a99","slug":"a-young-man-committed-suicide-after-being-denied-alcohol-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-132650-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शराब पीने से मना करने पर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शराब पीने से मना करने पर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
अमरोहा। रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवक ने शराब पीने से मना करने पर आत्मघाती कदम उठा लिया। जंगल में जाकर पेड़ से फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर परिजन दाैड़ते हुए पहुंच गए और शव नीचे उतारा। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। ग्रामीणों के अनुसार किसान का 20 वर्षीय बेटा शराब पीने का आदी थी। परिजन इसका विरोध करते थे। युवक के शराब पीने की वजह से कई दिन से घर में कलह चल रही थी। इसी बात से नाराज होकर किसान का बेटा बुधवार की रात को जंगल में चला गया और फंदे से लटककर जान दे दी।
बृहस्पतिवार की सुबह को युवक का शव फंदे से लटका देखा तो ग्रामीणों के होश उड़ गए। किसी तरह से युवक को फंदे से नीचे उतारा गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीन भाई-बहन में वह सबसे छोटा था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की सूचना नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।