{"_id":"5700165c4f1c1b3701f001c9","slug":"a-young-boy-dead-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खैरी-चंबा मार्ग पर आल्टो कार व मोटरसाइकिल में हुई टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल अड्डे के पास सड़क पार कर रहे युवक को शनिवार को ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। सिर पर पहिया उतरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के मोहल्ला रेतिया लालबाग निवासी इरशाद (20) पुत्र अख्तर शनिवार दोपहर संभल अड्डे पर बैठा था। किसी काम से उठा और सड़क पार करने लगा। इस बीच उझारी की तरफ से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया इरशाद के सिर से उतर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को आनन-फानन में कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। इधर, परिजन और परिचित लोग कोतवाली पहुंच गए। मृतक का पिता रोते-रोते बेहोश हो गया, जिसे लोगों ने संभाला। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि शव पीएम को भेज दिया है और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पहले भी दो बेटे खो चुका है अख्तर
हसनपुर (ब्यूरो)। अंबेडकर अड्डे पर मृतक के पिता अख्तर के साथ जो दूसरे लोग फलों का ठेला लगाते हैं। उनकी जुबान पर एक ही बात थी कि ऊपर वाले को क्या मंजूर है। पहले भी अख्तर अपने दो बेटों को खो चुका है।