{"_id":"66f9d2020d8da547ef0c91a4","slug":"a-woman-jumped-in-front-of-a-train-to-end-her-life-but-was-saved-by-a-female-rpf-worker-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-126655-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जान देने के लिए ट्रेन के आगे कूदी महिला, महिला आरपीएफ कर्मी ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जान देने के लिए ट्रेन के आगे कूदी महिला, महिला आरपीएफ कर्मी ने बचाया
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
परिजनों से नाराजगी के चलते महिला जान देने के लिए ट्रेन के आगे कूद गई। महिला आरपीएफ कर्मी ने देखा तो उन्होंने स्टाफ के साथ उसे बचाया। महिला ने रोत हुए पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया।
रविवार शाम करीब 5:30 बजे एक महिला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर बैठी थी। वह बार-बार इधर उधर देख रही थी। स्टेशन पर तैनात महिला आरपीएफ कर्मी की नजर महिला पर पड़ी। हालांकि इस बीच ट्रेन आई, तो महिला ने जान देने के लिए ट्रेन के आगे कूद गई। महिला को रेलवे ट्रैक पर कूदता देख आरपीएफ कर्मी शोर मचाते हुए उस और दौड़ी। महिला कर्मी ने स्टाफ की मदद से महिला को समय रहते प्लेटफार्म पर खीच लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह रजबपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया कि पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। जिससे तंग आकर वह जान देने के लिए ट्रेन के आगे कूदी थी। आरपीएफ के थानाध्यक्ष आशीष कुमार का कहना है कि महिला के परिजनाें को बुलाया जा रहा है।