फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A woman hanged herself in a trap in domestic strife

घरेलू क्लेश में युवती ने फंदे पर लेटकर जान दी, कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
A woman hanged herself in a trap in domestic strife
अमरोहा। घरेलू कलह के चलते युवती ने फंदे पर लटककर जान दे दी। खबर मिलते ही परिजनों मेें कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक घरेलू कलह के चलते रविवार की रात किसान की 20 वर्षीय बेटी ने कमरे में बंद होकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह मां साफ-सफाई के लिए कमरे में पहुंची तो दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया है, लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं हुई। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से उतारा। इसके बाद परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed