फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A woman going to visit relatives was gang-raped

Amroha News: रिश्तेदारी में जा रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 27 Jul 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 27 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
A woman going to visit relatives was gang-raped
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

बीमार रिश्तेदार को देखने जा रही महिला के साथ रिश्तेदार के परिचित युवक समेत तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव निवासी महिला की स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव में उसके ममेरे ससुर रहते हैं। वह 25 जून को बीमार चल रहे ममेरे ससुर को देखने जा रही थी। वह तिगरी मार्ग पर एक गांव में अड्डे पर उतर गई और ममेरे ससुर के यहां फोन कर इसकी जानकारी दी कि उसे लेने आ जाए। फोन करने के बाद पैदल ही चलने लगी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद मोहरका पट्टी का वसीम बाइक लेकर आ गया। उसके साथ घासीपुरा का उस्मान और एक अन्य शख्स सवार था। उसे अकेला देख कहा कि हम आपको लेने के लिए आए हैं। आरोप है कि वसीम व उस्मान ने हाथ पकड़ कर खेत में खींच लिया और तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों ने मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। कोर्ट की शरण ली। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed