{"_id":"67e9b07cda0c01c58508eea4","slug":"a-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-after-making-a-video-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-137056-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वीडियो बनाकर महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वीडियो बनाकर महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Mon, 31 Mar 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
गांव पहाड़पुर इनायत में पिंकी (30) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पति के साथ गांव के ही पास खेत पर बने दो मंजिला मकान में रहती थी। महिला ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले मोबाइल फोन से बनाए वीडियो में खुद ही आत्महत्या करने की बात कही है।
वह वीडियो में कह रही है कि मेरी मौत के लिए मेरे पति और उसके परिजनों जिम्मेदार नहीं है। पिंकी ने मुरादाबाद क्षेत्र के गांव नींदपुरा निवासी लाखन से प्रेम विवाह किया था। सूचना पर दोनों के परिजन, पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव नींदपुरा निवासी लाखन बीते तीन माह से पत्नी पिंकी के साथ गांव पहाड़पुर इनायत में रह रहा था। उसकी यहां कृषि भूमि है। खेत में ही लाखन ने दो मंजिला मकान बना रखा है। शनिवार दोपहर लाखन गेहूं की फसल की देखभाल करने खेत पर गया था। शाम को वापस आया तो उसे पिंकी नहीं दिखाई दी। आवाज देने पर भी पिंकी ने कोई जवाब नहीं आया। लाखन दूसरी मंजिल पर बने कमरे की ओर गया तो पिंकी फंदे पर लटकी थी।
विज्ञापन
लाखन ने घटना की सूचना अपने व पिंकी के परिजनों को दी। सूचना पर दोनों के परिजन व 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक व तहसीलदार मूसाराम भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि लाखन और पिंकी ने लव मैरिज की थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन विवाहिता के शव को अपने गांव ले गए हैं। उधर, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने पिंकी द्वारा वीडियो बनाने की बात की पुष्टि की। कहा कि महिला के फोन में वीडियाे मिला है। वीडियो उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।