{"_id":"679be6a065dc38f66d0f8aba","slug":"a-villager-who-went-to-distribute-wedding-cards-of-his-friends-daughter-died-in-an-accident-and-his-friend-was-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-133403-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दोस्त की बेटी की शादी के कार्ड बांटने गए ग्रामीण की हादसे में मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दोस्त की बेटी की शादी के कार्ड बांटने गए ग्रामीण की हादसे में मौत, दोस्त घायल
Fri, 31 Jan 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
बुरावली (अमरोहा)।
दोस्त की बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले बाइक सवार सतपाल सिंह (45) की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त संजीव घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के भेज दिया। वहीं, घायल का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
सतपाल सिंह रहरा क्षेत्र जयतौली गांव के रहने वाले थे। क्षेत्र के ही गांव नबावपुरा निवासी उनके दोस्त संजीव की बेटी की सात फरवरी को शादी है। बृहस्पतिवार को संजीव सिंह दोस्त सतपाल सिंह के साथ बाइक से रिश्तेदारी में बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे हसनपुर-रहरा मार्ग पर गांव छपना के पास पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सतपाल सिंह की मौत हो गई, जबकि संजीव घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। वहीं, मार्ग पर करीब 30 मिनट तक जाम की स्थिति रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक ने अपने पीछे चार बच्चे छोड़े हैं। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक सतपाल मूलरूप से गांव जयतौली का रहने वाला था, लेकिन पिछले कई वर्ष से वह गांव बुरावली में रहता था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।