फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A three-storey digital library will be built in Pandki at a cost of Rs 6 crore

Amroha News: पंडकी में छह करोड़ रुपये से बनेगी तीन मंजिला डिजिटल लाइब्रेरी

Fri, 15 Aug 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 15 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
A three-storey digital library will be built in Pandki at a cost of Rs 6 crore
अमरोहा के पंडकी में डिजिटल लाइब्रेरी का नक्शा। स्रोत ईओ - फोटो : ईओ
अमरोहा। शहर के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में पंडकी गांव में छह करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी। इसमें ऑनलाइन कोचिंग से लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विद्यार्थी कर सकेंगे। इतना ही नहीं लाइब्रेरी के भूतल पर बुजुर्गों के लिए मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। लाइब्रेरी में अखबारों के अलावा सरकारी सेवाओं की तैयारी के लिए विभिन्न प्रतियोगी पुस्तक भी रखी जाएंगी जबकि तीसरी मंजिल को कंप्यूटराइज किया जाएगा। पालिका की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन


पालिका प्रशासन सीमा विस्तारित क्षेत्र पंडकी में सीएम नगर वैश्विक योजना के तहत छह करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिल डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराएगा। इसमें प्रथम तल में बुजुर्गों के लिए फ्रेंडली मनोरंजन के साधन जैसे बड़ी स्क्रीन की एलईडी व अन्य वस्तुएं रखी जाएंगी। जिसमें बुजुर्ग लाइब्रेरी में आकर अपना मनोरंजन कर सकेंगे जबकि दूसरे तल पर सरकारी नौकरी तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं के लिए सभी प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

तीसरे मंजिल को कंप्यूटराइज किया जाएगा। इसके कंप्यूटरों कोवाईफाई से जोड़ा जाएगा। छात्र-छात्राएं आनलाइन कोचिंग लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ डाॅ. बृजेश कुमार ने बताया कि
अमरोहा नगर में जान एलिया, कमाल अमरोही आदि ऐसे व्यक्ति भी पैदा हुए हैं जो कला व संस्कृति के क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी पहचान बनाकर छा गए। उनकी यादों को ताजा रखने के लिए प्रसिद्ध व्यक्तियों की पुस्तकों व अन्य नाचीजों को संग्रहित करने के लिए तीसरे मंजिल में दो पाठ कर संग्रहालय बनाया बजाएगा। यह संग्रहालय प्रसिद्ध व्यक्तियों के जीवन और कार्यों को समर्पित होगा और उनकी पुस्तकों को प्रदर्शित करेगा। - डॉ. बृजेश कुमार, ईओ

------------------
नगर पालिका परिसर में बनाई जा रही मुकुट लाइब्रेरी
पालिका परिसर में बनाई जा रही मुकुट लाइब्रेरी पर 39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लाइब्रेरी में बुजुर्गों की देखभाल के लिए ओल्ड एज केयर सेंटर की भी व्यवस्था की जाएगी। ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि शहर के मोहल्ला चौक निवासी साहू राधेमोहन ने अपनी पिता स्व. साहू मुकुट लाल की स्मृति में साल 1928 में नगर पालिका से सटे तीन कमरों के भवन में मुकुट पब्लिक लाइब्रेरी की स्थापना की थी। साहू राधेमोहन खुद लाइब्रेरी कमेटी के सेक्रेटरी थे। फिलहाल तक अपना वजूद खो चुका नगर पालिका का करीब 97 साल पुराना पुस्तकालय दशकों तक ज्ञान का भंडार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed