{"_id":"67f6d632952511978a010ea7","slug":"a-thief-stole-cash-and-jewellery-from-an-empty-house-a-complaint-was-lodged-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-137706-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खाली घर से चोर ने नकदी \nऔर जेवर उड़ाए, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खाली घर से चोर ने नकदी और जेवर उड़ाए, दी तहरीर
Thu, 10 Apr 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
मोहल्ला विजयनगर स्थित एक मकान का ताला खोलकर चोर ने सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। सीसीटीवी में नजर आ रहे चोर की तलाश की जा रही है।
मोहल्ला विजयनगर निवासी सत्येंद्र अग्रवाल लायंस कन्या इंटर कॉलेज के सामने किराने की दुकान चलाते हैं। रोजाना की तरह वह और उनकी पत्नी सुबह नौ बजे घर के मेन गेट पर ताला लगाकर दुकान पर चले गए थे। रात में सतेंद्र ने मेन गेट का ताला खोला और भीतर गए। तो अलमारी खुली पड़ी थी और सामान भी बिखरा था। अलमारी में रखा एक बॉक्स गायब था।
सत्येंद्र ने बताया कि बॉक्स में सोने-चांदी के जेवर रखे थे, जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। इसके अलावा बॉक्स में 50 हजार की नकदी भी रखी थी। घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने सूचना देकर पुलिस को भी बुला लिया। चोरी की घटना पालिकाध्यक्ष के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी में एक युवक बाइक से उतरकर मेन गेट का ताला खोलकर भीतर जाते व कुछ देर बाद वापस आते नजर आ रहा है। सत्येंद्र ने थाने में तहरीर दी है।