{"_id":"685467d45796ec8f2401d5cf","slug":"a-team-arrived-from-lucknow-to-investigate-complaints-related-to-the-municipality-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-142112-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पालिका से जुड़ी शिकायतों की जांच को लखनऊ से पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पालिका से जुड़ी शिकायतों की जांच को लखनऊ से पहुंची टीम
Fri, 20 Jun 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
लखनऊ से आई टीम ने पालिका से जुड़ी शिकायतों की जांच की। टीम ने कुछ जगह मौके पर जाकर हालात देखे। पालिका दफ्तर में भी कुछ समय बिताकर लोगों की शिकायतें सुनीं।
ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को लखनऊ से स्थानीय निकाय निदेशालय की सहायक निदेशक रश्मि और मुख्य अभियंता कमल जीत सिंह नगर में पहुंचे। उन्होंने शिकायतों से जुड़े स्थानों को देखने और पालिका सभागार में लोगों को सुनने के बाद वापसी का रुख किया। इस दौरान पालिका के कुछ अभिलेख भी टीम साथ ले गई।
पालिका के कुछ कामों और फैसलों पर सवाल उठाते हुए कई सभासदों या सभासद पतियों ने अलग-अलग शिकायतें की थीं। भानपुर खालसा वार्ड के सभासद कपिल सिंह उर्फ भानु, कलुआ उर्फ सरताज, विनीता अग्रवाल, सभासद पति दिले उर्फ अशोक चौधरी, अनिल अग्रवाल, सभासद कलुआ उर्फ सरताज की ओर से शिकायतें की गई हैं।इनमें एमडीए कॉलोनी के पास बनी सड़क पर मिट्टी डालकर छह लाख रुपये निकाले का आरोप है तो भानपुर खालसा वार्ड के नाले और आजाद नगर के तालाब से जुड़ी शिकायतें भी हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि टीम की जांच रिपोर्ट सामने के बाद स्थिति साफ होगी कि किन शिकायतों को सही पाया गया है। जांच रिपोर्ट कब तक फाइनल हो जाएगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
पालिकाध्यक्ष को अस्थिर करने के लिए शिकायतें : सिंह
गजरौला। पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी के पति एवं पूर्व विधायक हरपाल सिंह का कहना है कि भाजपा की पालिकाध्यक्ष को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। ये शिकायतें उसी प्रयास का हिस्सा हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि पालिका में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं है। सभी टेंडर डीएम के अनुमोदन पर ही जारी किए जाते हैं। कहा कि शिकायत करने वाले सभासदों में एक ही भाजपा के सिंबल पर चुनाव जीते थे। बाकी समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं।