{"_id":"687d5758ce6262be1f03bf32","slug":"a-student-upset-by-his-elder-brothers-scolding-hanged-himself-and-died-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-144158-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बड़े भाई की डांट से क्षुब्ध छात्र ने फंदा लगाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बड़े भाई की डांट से क्षुब्ध छात्र ने फंदा लगाया, मौत
Mon, 21 Jul 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। बड़े भाई की डांट से क्षुब्ध होकर कक्षा सात के छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय माता-पिता खेत पर गए थे। घर आने पर बेटे को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा सात का छात्र रविवार दोपहर दोस्तों के साथ गांव में क्रिकेट खेल रहा था। एक ग्रामीण ने बताया कि छात्र के भाई ने मौके पर आकर उसे काफी देर से खेलने के लिए डांट लगा दिया। बड़े भाई का कहना था कि काफी देर हो गई। अब जाकर पढ़ाई कर लो। इस पर छात्र घर गया और वह रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। माता-पिता खेत से घर आए तो कमरे का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। उन्होंने छात्र को फंदे से उतारा और डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।