फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A strong room will be built in the government college, question papers will reach from 12 to 16

Amroha News: राजकीय कॉलेज में बनेगा स्ट्रांग रूम, 12 से 16 तक पहुंचेंगे प्रश्नपत्र

Sat, 01 Feb 2025 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 01 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A strong room will be built in the government college, question papers will reach from 12 to 16
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होनी हैं। इसको लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 12 से 16 फरवरी तक यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के प्रश्नपत्र पहुंच जाएंगे। इसके लिए स्ट्रांग रूम स्थापित कर दिया जाएगा। वहीं, प्रश्नपत्रों और बंडल स्लिप की प्राप्ति व रखरखाव को लेकर शासन से डीआईओएस को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जिले में इस बार 71 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 51058 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अब परीक्षा शुरू होने में बहुत कम समय बचा है। ऐसे में माध्यमिक बोर्ड की ओर से विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। प्रश्नपत्रों के सुरक्षा इंतजाम को लेकर डीआईओएस को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रश्नपत्र पहुंचने से तीन दिन पहले जिले में स्ट्रांग रूम स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रखे जाएं। स्ट्रांग रूम की रिकॉर्डिंग और परीक्षा अवधि में केंद्र के कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग छह माह तक सुरक्षित रखी जाएगी। प्रश्नपत्रों की प्राप्ति से लेकर दूसरे स्थान पर रखवाने और केंद्रों पर वितरित कराने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक की होगी। किसी भी स्थिति में डीआईओएस का जिला मुख्यालय पर उपस्थित रहना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस नहीं छोड़ सकेंगे जिला
बोर्ड परीक्षा को लेकर जारी आदेश में कहा है कि डीआईओएस परीक्षा अवधि तक अवकाश की तिथियों में भी जिला मुख्यालय न छोड़ें। साथ ही प्रश्नपत्र पहुंचने के तीन दिन पहले ही कंट्रोल रूम की स्थापित कराएं। वहीं, जिला मुख्यालय/कार्यालय पर हर समय कोई न कोई राजपत्रित अधिकारी अवश्य उपलब्ध रहे। परीक्षा अवधि में विशेष परिस्थिति में ही वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए अवकाश स्वीकृत होगा।
नहीं पूछा जाएगा नाम-पता
विशेष वाहक प्रश्नपत्र लेकर जनपद में पहुंचेंगे। उनके स्थान, नाम व पता आदि के बारे में कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। वाहकों के पहुंचने पर अनलोडिंग का कार्य जिले में कार्यरत राजकीय कर्मचारियों से ही कराया जाएगा।

- बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पत्र की ओर से जारी पत्र के आधार पर सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा है। यहीं से ही परीक्षा की निगरानी की जाएगी। डॉ. वीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article