Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A sound methodology and a philosophical perspective are essential for the credibility of research.

Amroha News: शोध की विश्वसनीयता के लिए सही पद्धति और दार्शनिक दृष्टिकोण जरूरी

Thu, 26 Nov 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 26 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
A sound methodology and a philosophical perspective are essential for the credibility of research.
अमरोहा। जगदीश सरन हिंदू पीजी कॉलेज में आयोजित छह दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के तीसरे दिन विशेषज्ञों ने शोध की कार्यप्रणाली और अभिकल्प के विभिन्न पहलुओं पर शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शोध की गुणवत्ता और विश्वसनीयता के लिए विषय के अनुरूप सही दार्शनिक दृष्टिकोण और शोध पद्धति का चयन बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का विषय ‘रिसर्च बियॉन्ड बेसिक्स : फ्रॉम रिसर्च प्रॉब्लम टू स्कॉलरली पब्लिकेशन’ है। पहले तकनीकी सत्र में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के डॉ. मिथिलेश कुमार तिवारी ने शोध के दार्शनिक आधार, ज्ञानमीमांसा और शोध पद्धति के चयन पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न शोध प्रतिमानों की व्याख्या करते हुए बताया कि शोध की प्रकृति, उद्देश्य और समस्या के अनुसार पद्धति का चुनाव करना चाहिए।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की डॉ. सुषमा मिश्रा ने प्रतिदर्श चयन, मापन और क्षेत्रीय कार्य की तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण में सावधानी बरतने के साथ ही शोध के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों से निपटने के तरीके बताए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यशाला शोध की गुणवत्ता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संचालन आईक्यूएसी प्रभारी हिमांशु शर्मा ने किया। इस दौरान कार्यशाला संयोजक डॉ. अनुराग कुमार पांडेय, सत्य प्रकाश परमार, डॉ. मोहित कुमार सहित शोधार्थी और शोध पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed