फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A reward of Rs 50,000 will be announced on Ashok, the mastermind of the double murder.

Amroha News: दोहरे हत्याकांड के मास्टर माइंड अशोक पर घोषित होगा 50 हजार का इनाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
A reward of Rs 50,000 will be announced on Ashok, the mastermind of the double murder.
गजरौला(अमरोहा)। गंगा पार गुलालपुर के जंगल में अनिरुद्ध और रतनपाल भाटी की हत्या के मास्टर माइंड अशोक पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जाएगा। एक महीना बीस दिन बाद भी उसके पकड़े नहीं जाने के कारण इनाम की धनराशि बढ़ाए जाने की तैयारी है। इसके लिए थाना पुलिस ने रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेज दी है। उधर दोहरे हत्याकांड की साजिश रचने के मामले में हाथ नहीं लगे तीन बदमाशों के पुलिस ने गैर जमानती वारंट लिए हैं।
विज्ञापन

नौ अक्तूबर की रात थाना क्षेत्र का गंगा पार का गुलालपुर का जंगल दोहरे हत्याकांड से दहल उठा था। बदमाशों ने फार्म हाउस पर रहने वाले मेरठ के सीना निवासी अनिरुद्ध और गौतमबुद्ध नगर के बोड़ाकी गांव निवासी रतनपाल भाटी की बलकटी व नल के हत्थे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। बदमाश फार्म हाउस के नौकर जीतपाल निवासी नया गांव हापुड़ को अधमरा कर छोड़ गए थे। हत्या का आरोप हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर निवासी अशोक पर है। वही दोहरे हत्याकांड का मास्टर माइंड भी है। वह अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है, जबकि घटना को एक महीना बीस दिन बीत गए।
विज्ञापन

उस पर आरोप है कि उसने गांव के ही विनय, कपिल, दिनेश, गजरौला थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी जितेंद्र भड़ाना, गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी चंद्रपाल, हैदरपुर निवासी सुरेंद्र व उसके भाई सुरजन और मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी अब्बास, भड़ौली निवासी अंकुर उर्फ बाेलू के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया। जितेंद्र भड़ाना, अब्बास, चंद्रपाल व सुरेंद्र 14 अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए। इसके दो दिन बाद हत्यारोपी दिनेश गिरफ्तार कर लिया गया। वह राशन डीलर है। अंकुर उर्फ बोलू ने 14 साल पुराने मामले में न्यायालय में समर्पण कर दिया। विनय, सुरजन, कपिल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। मगर मास्टर माइंड अशोक हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मास्टर माइंड पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
-----------------








हत्या की साजिश रचने में तीन आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी
दोहरे हत्याकांड में गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी वीरेश उर्फ विजेंद्र, पपसरा खादर हसमत और हापुड़ जिले के नया गांव निवासी खानी का नाम सामने आया। तीनों पर आरोप है कि वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने ही अनिरुद्ध व रतनपाल भाटी को शराब पिलाई थी। जब दोनों शराब के नशे में धुत हो गए। इसके बाद हत्या कर दी गई। घटना के बाद से पुलिस तीनों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। मगर तीनों हाथ नहीं लगे। तीनों के घर पुलिस ने नोटिस चस्पा किए। इसके बाद उनके गैर जमानती वारंट जारी कराए। अब पुलिस तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed