फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a man hang

रोजगार सेवक फंदे पर झूला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
a man hang
मंडी धनौरा (अमरोहा)। विकास खंड की एक ग्राम पंचायत में रोजगार सेवक के पद पर तैनात एक युवक ने फंदे पर लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सवेरे को परिजनों को उसकी लाश कुंडे से लटकी मिली तो उनके होश उड़ गए। मौत की जानकारी होने पर परिजन रोने बिलखने लगे। हालांकि परिजन उसकी मौत की वजह उसकी मानसिक बीमारी बता रहे हैं लेकिन बताया जाता है कि 15 माह का मानदेय नहीं मिलने की वजह से भी वह परेशान था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विकास खंड की एक ग्राम पंचायत में 35 वर्षीय एक युवक साल कई साल से रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत था। शनिवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था। रविवार की सुबह उसकी लाश कमरे में कुंडे से लटकी मिली। उसे फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता का कहना है कि कुलदीप मानसिक रूप से बीमार था। बीमारी की वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। कुलदीप की मौत की जानकारी होने पर अन्य रोजगार सेवक भी गांव पहुंच गए। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कुबेर सिंह ने आरोप लगाया कि मानदेय नहीं मिलने की वजह से सभी रोजगार सेवक परेशान और आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। दूसरी ओर मामले की जानकारी होने पर एसडीएम शशांक चौधरी ने बीडीओ और एडीओ से रोजगार सेवकों को मानदेय की स्थिति की लिखित जानकारी तलब की है। रोजगार सेवक की मौत की जानकारी मिलने पर खंड विकास अधिकारी भी गांव पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed