फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a man died in accident

सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
a man died in accident
अमरोहा। सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद बिजनौर रोड पर लंबा जाम लग गया। इसके बाद घंटों तक वाहन रेंगते नजर आए। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे साइकिल सवार अधेड़ टीपी नगर चौराहे की ओर से लकड़ा की तरफ जा रहे थे। अभी उनकी साइकिल नत्थे खां की मस्जिद से थोड़ी आगे निकली थी, तभी उन्हें पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। सिर कुचलने के कारण उनकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से बिजनौर रोड पर जाम जैसे हालात बन गए। सूचना मिलते ही टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद भी शव की शनाख्त नहीं हो सकी। लिहाजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस स्थानीय प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से हादसा करने वाले वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed