फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A knife was stabbed in the chest of a farmer for protesting against the abuse

Amroha News: गाली देने का विरोध करने पर किसान के सीने में घोंपा चाकू

Fri, 04 Apr 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 04 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
A knife was stabbed in the chest of a farmer for protesting against the abuse
अमरोहा। गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक ने किसान के सीने में चाकू घोंप दिया। जिससे किसान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग निकला। परिजनों ने घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात क्षेत्र के हुसैनपुरा गांव में हुई। बुधवार देर शाम गांव निवासी किसान राहुल के पिता धर्मपाल को गांव का ही विजेंद्र गाली दे रहा था। राहुल ने गाली-गलौज करने का विरोध किया तो विजेंद्र ने उसके सीने में चाकू मार दिया। जिससे राहुल जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा होने पर आरोपी विजेंद्र घटना को अंजाम देकर भाग गया।
विज्ञापन

परिजनों ने लहूलुहान राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया।
मुरादाबाद के अस्पताल में राहुल की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में घायल के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में विजेंद्र के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article