फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A jackal attacked a woman who went to cut grass in the field

Amroha News: खेत में घास काटने गई महिला पर गीदड़ ने किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
A jackal attacked a woman who went to cut grass in the field
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव दौरारा में खेत में घास काटने गई महिला पर गीदड़ ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है।

रहरा क्षेत्र के गांव दौरारा निवासी जुबैदा (60) पत्नी इशाक मलिक रविवार को खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जुबैदा के साथ उनकी बेटी भी मौजूद थी। मां-बेटी अपने खेत से ही घास काट रही थी। इसी बीच अचानक जंगली जानवर ने जुबैदा पर हमला करते हुए उसके हाथ और पैर में जख्म कर दिया। शोर मचाने पर जानवर भाग गया। मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीण उपचार के लिए जुबैदा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां से उपचार के बाद जुबैदा को घर लाया गया। डिप्टी वन रेंजर सुमित राठी का कहना है कि जंगली जानवर को तलाश किया जाएगा। गीदड़ भी इस तरह की हरकत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed