फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A grand Kalash Yatra was organised at the beginning of the Kartik festival.

Amroha News: कार्तिक महोत्सव की शुरुआत पर निकाली भव्य कलश यात्रा

Sun, 12 Oct 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 12 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
A grand Kalash Yatra was organised at the beginning of the Kartik festival.
हसनपुर के मनौटा में कार्तिक महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा में शामिल महिलाएं एवं अन्य। स्रोत
हसनपुर (अमरोहा)। त्रिमूर्ति सिद्ध पीठ शेष धाम आश्रम मछरई मनौटा में श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के सानिध्य में शनिवार को कार्तिक महोत्सव-2025 की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। श्री कल्कि धाम निर्माण को समर्पित यह नौ दिवसीय महोत्सव 19 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

कलश यात्रा आश्रम से शुरू होकर मनौटा पहुंची और फिर वापस आश्रम पर जाकर संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय सप्तऋषि अखाड़ा के अध्यक्ष एवं आश्रम के महाराज स्वामी हर मनोज दास ने बताया कि रविवार को सुबह 11:30 बजे से शाम चार बजे तक श्री कृष्ण महाराज लीला शुरू होगी। 13 अक्टूबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव लीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

14 अक्टूबर को पूतना वध की लीला होगी। 15 अक्टूबर को माखन चोरी लीला का मंचन किया जाएगा। 16 से 18 अक्टूबर तक नवग्रह महायज्ञ का आयोजन होगा। प्रथम दिवस आहूति प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक होगी, जिसके बाद महायज्ञ एवं भंडारा प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। महायज्ञ का समापन 18 अक्टूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव का समापन 19 अक्टूबर सुबह 9 बजे विशाल कलश पद यात्रा के साथ होगा, जो आश्रम से गंगा-धाम तिगरी तक जाएगी। आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमियों से इस पुण्य कार्य में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है। कलश यात्रा में अनूपी देवी, मीनू देवी, मुन्नी देवी, मंजू देवी, हरपाल देवी, सुनील चौहान, जुगनपाल, रोबिन त्यागी, पिंटू सिंह, ब्रजपाल सिंह, मदन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed