फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A girl student going to a computer center was molested and beaten up when she protested

Amroha News: कंप्यूटर सेंटर जा रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर पीटा

Thu, 23 Jan 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 23 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
A girl student going to a computer center was molested and beaten up when she protested
अमरोहा। कंप्यूटर सेंटर जा रही छात्रा से सरेराह छेड़खानी की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता के फोटो भी इंस्टाग्राम अपलोड कर दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी कारोबारी की बेटी एक कॉलेज में पढ़ती है। वह नगर में ही स्थित एक सेंटर पर कंप्यूटर कोर्स भी कर रही है। आरोप है कि 15 जनवरी की शाम छात्रा कंप्यूटर सेंटर जा रही थी। तभी, मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी अनस ने छात्रा को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी की। पास से गुजर रहे छात्रा के भाई के दोस्तों ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

समाज में बदनामी होने के डर से छात्रा के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की थी, लेकिन मंगलवार को छात्रा के भाई ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी चेक की तो अनस ने अपनी आइडी से छात्रा के फोटो अपलोड कर रखे थे। मामले में छात्रा के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में अनस के खिलाफ आईटी एक्ट, छेड़खानी व धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article