Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A flurry of commercial activity in the markets on Dhanteras

Amroha News: धनतेरस पर बाजार में धन...धना...धन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
A flurry of commercial activity in the markets on Dhanteras
अमरोहा। धनतेरस पर शुक्रवार को जिले के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सुबह से शुरू हुई खरीदारों की चहल-पहल देर रात तक जारी रही। सराफा बाजार से लेकर वाहन, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। शुभ मुहूर्त में लोगों ने जमकर खरीदारी की। व्यापारियों के मुताबिक, जिलेभर में 150 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। धनतेरस की रौनक के साथ ही दीपोत्सव का उल्लास भी बाजारों में दिखाई दिया। शनिवार को छोटी दीपावली मनाई जाएगी।
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी को लेकर लोगों में कई दिन पहले से ही उत्साह बना हुआ था। बड़ी संख्या में लोगों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अग्रिम बुकिंग करा रखी थी। शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में ग्राहकों ने अपने वाहन घर ले जाने के लिए शोरूम का रुख किया। बाइक और कारों की डिलीवरी के दौरान शोरूम में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

वहीं, सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। पारंपरिक मान्यता के अनुसार धनतेरस पर सोना, चांदी और अन्य धातुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसी मान्यता के चलते बर्तन बाजार में भी सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। लोगों ने अपनी जरूरत और बजट के अनुसार स्टील, पीतल, तांबे और अन्य धातुओं के बर्तन खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा घरों को सजाने और सुविधाएं बढ़ाने के लिए एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत अन्य घरेलू उपकरणों की भी खूब बिक्री हुई। बाजारों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने भी विशेष तैयारियां की थीं। दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान 77/22 के प्रदेश संयोजक व जिलाध्यक्ष खत्री मनोज टंडन ने बताया कि इस बार ग्राहकों का उत्साह अच्छा रहा। धनतेरस पर हुई बंपर खरीदारी से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। धनतेरस में जिलेभर में करीब 150 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। अब छोटी दीपावली और दीपावली पर भी बाजार में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed