फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A ferocious dog bit three people including a couple, they are serious

Amroha News: खूंखार कुत्ते ने दंपती समेत तीन को नोचा, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
A ferocious dog bit three people including a couple, they are serious
अमरोहा। जिले में खूंखार कुत्ते लगातार लोगों पर हमला कर रहे हैं। अब गांव गांव मुजफ्फरपुर पट्टी में पेड़ के नीचे बैठे दंपती पर एक खूंखार कुत्ते ने हमलाकर बुरी तरह नोच डाला। यही नहीं वहां से गुजर रहे एक अन्य ग्रामीणों को भी कई जगह काटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर दौड़े ग्रामीणों ने कुत्ते को वहां से भगाया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर पट्टी निवासी जितेंद्र (55) के खेत गांव के पास आ रहे हैं। मंगलवार सुबह वह अपनी पत्नी कुसुम 52 के साथ खेत पर काम करने गए थे। करीब 11 बजे वह पेड़ के नीचे आराम करने लगे। तभी अचानक वहां एक खूंखार कुत्ता पहुंच गया और कुसुम पर हमला करते हुए काटने लगा। जितेंद्र ने शोर मचाते हुए पत्नी को बचाया, लेकिन कुत्ता उन पर ही हमलावर हो गया। उन्हें भी बुरी तरह नोच डाला। शोर सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को बचाया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे गांव वाजिदपुर निवासी जोगेंद्र पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके शरीर में कई जगह काटकर घायल कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने उसे लाठी-डंडों के साथ दौड़ा दिया। वह जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से कुत्ते ने ग्रामीणों पर हमला किया, वह पागल प्रतीत हो रहा था। उधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है। कहना है कि इससे पूर्व भी आवारा कुत्ते कई ग्रामीणों को काटकर घायल कर चुके हैं। उन्होंने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
घटना की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो गांव में टीम भेजी जाएगी। साथ ही टीम भेजकर आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाएगा। वहीं, जगह-जगह कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया भी जा रहा है।
-सुधीर कुमार, एसडीएम सदर
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed