फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A farmer spotted a leopard in Peethkheda, and it was also captured on camera

Amroha News: पीठखेड़ा में किसान को दिखा तेंदुआ, कैमरे में भी कैद

Sun, 06 Jul 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 06 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
A farmer spotted a leopard in Peethkheda, and it was also captured on camera
कैलसा/रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

रायपुर पट्टी और पीठखेड़ा गांव में लगातार तेंदुए की दशक बनी हुई है। रायपुर पट्टी गांव में घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कैद हो गया। वहीं, पीठखेड़ा में खेत में तेंदुए को देखकर किसान के होश उड़ गए। गांव पहुंचे किसान ने ग्रामीणों को तेंदुए के बारे में बताया। लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से पहले ही तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है।
पीठखेड़ा गांव निवासी किसान भूल्लन सिंह शनिवार सुबह खेत पर टहलने गए थे। उन्होंने किसान प्रहलाद सिंह के खेत में मिट्टी के टीले पर बैठा तेंदुआ देखा तो वह गांव की तरफ दौड़ पड़े। गांव में पहुंचकर लोगों तेंदुए के होने की जानकारी दी। इस पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेत में पहुंचे, लेकिन, इससे पहले ही तेंदुआ गन्ने के खेत में छिपकर नजरों से ओझल हो गया। ग्रामीणों ने खेत में तेंदुए के पंजों के निशान भी देखे।
विज्ञापन

दूसरा मामला कैलसा क्षेत्र के गांव रायपुर पट्टी का है। किसान ग्रंथ सिंह का मकान गांव में बाहरी छोर पर बना है। उन्होंने मकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। शनिवार सुबह परिवार के लोगों ने फुटेज चेक की, रात करीब तीन बजे की फुजेट में उनके घर के बराबर में तेंदुआ घुमता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना
ग्रामीणों ने गांव में तेंदुए के होने की सूचना वन विभाग को दे दी है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि दोनों गांवों में टीम भेजी गई थी। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। उधर, क्षेत्र के गांव पीठखेड़ा में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा बीस दिन बाद भी खाली है। तेंदुए के पकड़े नहीं जाने से ग्रामीणों में दहशत है। शिकार की तलाश में घूम रहा तेंदुआ अब तक कई जंगली जानवरों को अपना निवाला बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed