फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A drug addict climbed a tree and was brought down after four hours of struggle

Amroha News: पेड़ पर चढ़ा नशेड़ी, चार घंटे की मशक्कत के बाद उतारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
A drug addict climbed a tree and was brought down after four hours of struggle
अमरोहा।
विज्ञापन

गन्ना सहकारी समिति परिसर में मंगलवार सुबह 11:30 बजे एक नशेड़ी पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और दमकल की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद ने नशेड़ी को पेड़ से उतारा। पूछताछ में युवक पेड़ पर चढ़ने का कारण नहीं बता सका। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया है।
मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक देहात थानाक्षेत्र में जोया रोड स्थित सहकारी गन्ना समिति परिसर में पीपल के पेड़ पर चढ़ गया और शोर मचाने लगा। कुछ देर में लोगों की भीड़ लग गई। समिति के अधिकारी व कर्मचारी भी इकट्ठा हो गए। देहात थाना इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में दमकल की टीम भी पहुंच गई। इससे पहले युवक ने पेड़ पर ही पानी और चने की मांग की। पुलिसकर्मियों ने उसकी मांग पूरी करनी पड़ी। अधिकारियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने अपना नाम धर्मेंद्र सिंह निवासी नगीना, जिला बिजनौर बताया। उसके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। वह हरिद्वार में ई-रिक्शा चलाता है। कुछ दिन पहले वह नगीना आया था। मंगलवार सुबह भांग का नशा करने के बाद वह सवारी में बैठकर अमरोहा आ गया। नशे की हालत में ही पेड़ पर चढ़ गया। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed