फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A boy dead becoz of hightension line

करंट लगने से कक्षा सात के छात्र की मौत, एक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
A boy dead becoz of hightension line
गजरौला (अमरोहा)। बंदरों के पोल हिलाने से 11 हजार की लाइन का तार छत से टकरा गई। इस दौरान वहां खड़ा किशोर चपेट में आ गया। उसे छुड़ा रहे मौसेरे भाई को भी करंट ने पकड़ लिया। वहां आए एक रिश्तेदार ने लाठी मारकर मौसेरे भाई को नीचे गिरा दिया। इससे उसका सिर फट गया। किशोर और युवक को सीएचसी लाया गया। वहां केंद्र अधीक्षक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह लगभग सात बजे यह हादसा थाना क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन में हुआ। यहां पवन (16) पुत्र गंगासहाय अपने घर की छत पर मौसेरे भाई करनवीर (22) निवासी गांव रूपानागर कोतवाली हसनपुर के साथ खड़ा हुआ था। बताते हैं कि अचानक ही वहां आए बंदरों ने बिजली का पोल हिला दिया। इससे वहां से गुजर रही 11 हजार की लाइन छत की बाउंड्री से टकरा गई। बाउंड्री पकड़े खड़ा पवन करंट की चपेट में आ गया। करनवीर ने उसे छुड़ाना चाहा तो उसके शरीर में भी तेज झनझनाहट होने लगी। यह देख वहां आए पवन के ताऊ किशनलाल ने लाठी लेकर करनवीर के सिर पर मारी। इससे वह गिर पड़ा और उसके सिर से खून बहने लगा। आननफानन में ग्रामीण दोनों को उठाकर सीएचसी ले गए। वहां डॉ. योगेंद्र सिंह ने पवन को मृत घोषित कर दिया। करनवीर के शरीर में तेज झनझनाहट हो रही थी। उसका उपचार शुरू कर दिया। वहीं मृतक की मां ज्ञानवती और बड़े भाई जयपाल का रो-रोकर बुरा हाल था। पवन नव चेतना स्कूल चातीखेड़ा में कक्षा सात का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed