{"_id":"5a4fd7984f1c1b273c8b4f29","slug":"a-big-sports-stadium-will-construct-in-amroha-than-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में बनेगा मुरादाबाद से बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में बनेगा मुरादाबाद से बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम के शिलान्यास करते खेलमंत्री चेतन चौहान साथ में पूर्व मंत्री चंद्रपाल सिंह ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के खिलाड़ियों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। नए साल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की योजना को पंख आखिरकार लग गए। शुक्रवार को खेलमंत्री चेतन चौहान ने डीएम, सीडीओ के साथ मीरा सराय में स्टेडियम निर्माण के लिए विधि विधान से भूमि पूजन और शिलान्यास किया।
ये स्टेडियम मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम से बड़ा होगा। ये स्टेडियम 8.34 एकड़ जमीन पर आठ करोड़ की लागत से बनेगा। यहां खिलाड़ियों को हर खेल की सुविधा मिलेगी। अमरोहा के मीरा सराय में स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री एवं युवा कल्याण व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अकेले पुलिस विभाग में बहुत जल्द ही 1500 खिलाड़ियों के लिए नौकरी निकालने का फैसला लिया है।
चेतन बोले, अमरोहा में प्रतिभावान खिलाड़ियों की भरमार है। स्टेडियम बनने से उनकी प्रतिभा में और निखार आएगी। अमरोहा में बनने वाला स्टेडियम मुरादाबाद से भी बड़ा है। जो 8.34 एकड़ जमीन में करीब आठ करोड़ की लागत से तैयार होगा। जरूरत के हिसाब से पैसा और भी दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्टेडियम में खिलाड़ियों को हर खेल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
जैसे-जैसे क्षेत्रों में अन्य खेलों के खिलाड़ी उभरेंगे तो उन खेलों की भी व्यवस्था कर दी जाएगी। कोशिश रहेगी कि इस स्टेडियम का निर्माण पूरा जाए। सरकार खेलों को लेकर बेहद गंभीर है। इसलिए 11 से 13 जनवरी तक होने वाले गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ खेलों से किया जा रहा है। अब समय बदल गया है।
अब उत्तर प्रदेश का कोई भी खिलाड़ी दूसरे राज्यों में खेलने नहीं जाएगा। इस दौरान सीडीओ सीपी सिंह, एसडीएम सुखवीर सिंह, एएसपी ब्रजेश सिंह, राम सिंह सैनी, राकेश वर्मा, पूर्व अतुुल जैन, युद्घवीर सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह, राजीव शर्मा, अतुल शर्मा, डा. मोमराज गुर्जर आदि मौजूद रहे।