{"_id":"6307df52447cc27f860febfe","slug":"a-bag-full-of-rs-1-40-lakh-was-looted-from-the-drug-dealer-jpnagar-news-mbd438935516","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कारोबारी से 1.40 लाख रुपये से भरा बैग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा कारोबारी से 1.40 लाख रुपये से भरा बैग लूटा
विज्ञापन
अमरोहा। बेखौफ बदमाशों ने दवा सप्लाई कर घर लौट रहे बाइक सवार कारोबारी से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लगा। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये घटना नौगांवा सदर थानाक्षेत्र में धनौरा रोड स्थित जीरखी गांव के मंदिर के पास हुई। मुरादाबाद जनपद में कांठ थाना क्षेत्र के देहरी खुर्रम गांव में मायाराम सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे डिंपल कुमार अमरोहा के मोहल्ला चुना भट्टी में रहते हैं। डिंपल कुमार यहीं पर डीके मेडिकल एजेंसी के नाम से दवाइयों के थोक विक्रेता है। वह जिले भर के मेडिकल स्टोर पर दवाइयां सप्लाई करते हैं। मंगलवार को डिंपल कुमार ऑटो रिक्शा में दवाइयां भरकर मंडी धनौरा गए थे। यहां मेडिकल स्टोर पर दवाइयां सप्लाई करने के बाद लौट रहे थे। देर शाम करीब 9 बजे जैसे ही उनका ऑटो रिक्शा अमरोहा-धनौरा मार्ग पर स्थित जिरखी गांव के मंदिर के पास पहुंचा तभी बाइक सवार दो युवक सड़क पर खड़े मिले।
इसके बाद पीछे से दूसरी बाइक पर सवार दो युवक और आ गए। चारों ने मिलकर 1.40 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर मारपीट की। घटना को अंजाम देकर चारों बदमाश अमरोहा की तरफ भाग निकले। पीड़ित कारोबारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संतकुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मुआवजा किया। दवा कारोबारी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने बताया कि मामले में चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।