फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   सोमवती अमावस्या पर ब्रजघाट में स्नान आज, लग सकता है जाम

सोमवती अमावस्या पर ब्रजघाट में स्नान आज, लग सकता है जाम

Mon, 21 Aug 2017 01:40 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर ब्रजघाट में स्नान आज, लग सकता है जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गजरौला।
भाद्रपद में सोमवार के दिन पड़ने वाली सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। इस अमावस्या का विशेष महत्व होने के चलते श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने का अनुमान है। इससे ब्रजघाट हाईवे पर जाम की स्थिति बन सकती है। जाम से निजात के लिए रविवार शाम से ही हाईवे के कटों को बंद कर दिया गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
भाद्रपद में अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में स्नान को श्रद्धालु उमड़ते हैं। लेकिन इस बार यह अमावस्या सोमवार के दिन पड़ने से विशेष महत्व रखती है। इसलिए श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने का अनुमान है। गंगा में स्नान के लिए मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, संभल, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित पश्चिमी प्रदेश के दूरस्थ जनपदों से श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ते हैं। इस दिन गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र दान करने वाले पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल के भागीदार बनते हैं। ब्रजघाट पुल पर वाहनों का जमावड़ा लगने की वजह से अक्सर जाम लग जाता है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि अमावस्या पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। हाईवे पर वाहनों का जमावड़ा ना लग पाए इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। हाईवे पर बने सभी कटों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


पांडवों के संपूर्ण जीवन में नहीं आई सोमवती अमावस्या
गजरौला। हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद शर्मा के मुताबिक इस अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। विवाहित स्त्रियों द्वारा इस दिन अपने पतियों के दीर्घायु कामना के लिए व्रत का विधान है। इस दिन मौन व्रत रहने से सहस्र गोदान का फल मिलता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व समझा जाता है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पांडवों के संपूर्ण जीवन में सोमवती अमावस्या नहीं आई। वह सोमवती अमावस्या के लिए तरसते ही रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed