फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   816 persons vaccinized

शुक्रवार को 90 फीसद स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाई दूसरी डोज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
816 persons vaccinized
अमरोहा। टीकाकरण के चलते शुक्रवार को सरकार के पोर्टल पर पंजीकृत 907 में से 816 स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगवाई है जबकि 91 कर्मी टीका लगवाने से छूट गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से बूथों पर कड़े इंतजाम रहे। सीएमओ ने बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अब चार और पांच मार्च को टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुक्रवार को जिले भर के सभी अस्पतालों में चौदह बूथों पर किया गया। जिसमें केवल स्वास्थ्य कर्मी को कोरोना से बचाव का दूसरा टीका लगाया गया। टीकाकरण सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चला। सभी बूथों पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अलावा नोडल अधिकारी भी मुस्तैद दिखे। सीएमओ डा. सौभाग्य प्रकाश ने अधीनस्थों के साथ बूथों का निरीक्षण कर अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि 14 बूथों पर 907 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा टीका लगाया जाना था लेकिन 816 ही टीका लगवाने पहुंच सके है। इसमें कुल 91 कर्मचारी टीका लगवाने से छूट गए हैं। शुक्रवार का टीकाकरण 90 फीसदी रहा है। अब चार मार्च को हेल्थ वर्कर्स और पांच मार्च को फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed