फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   कौशांबी पेपर मिल व एएसपी सिलिंग कंपनी की विद्युत निगम ने काटी बिजली

कौशांबी पेपर मिल व एएसपी सिलिंग कंपनी की विद्युत निगम ने काटी बिजली

Wed, 21 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कौशांबी पेपर मिल व एएसपी सिलिंग कंपनी की विद्युत निगम ने काटी बिजली
गजरौला। ऊर्जा मंत्री के निर्देश मिलते ही बिजली अधिकारियों ने बड़े बकाएदारों की बत्ती गुल करनी शुरू कर दी है। मंगलवार को निगम अधिकारियों ने गजरौला में कौशांबी पेपर मिल, एएसपी सिलिंग कंपनी व जगरतन फैक्ट्री की बिजली काट दी है। साथ ही बिल जमा करने को नोटिस चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत निगम अधिकारियों को बिजली के बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। एक लाख से अधिक बिजली का बिल बकाया होने पर तुरंत कनेक्शन काटने के आदेश हैं। आदेश मिलते ही गजरौला डिविजन के अधिकारियों ने मंगलवार से कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गजरौला के सबसे बड़े बकाएदार कौशांबी पेपर मिल 2.60 करोड़, एएसपी सिलिंग कंपनी 1.77 करोड़ व तीसरे बड़े बकाएदार जगरतन फैक्ट्री की बिजली काट दी है। साथ ही जल्द से जल्द बकाया जमा करने के लिए कंपनी गेट पर नोटिस चस्पा करा दिए हैं। अधिकारी एक लाख से अधिक के बकाएदारों की सूची तैयार कर रहे हैं। घरेलू कनेक्शन हो या ट्यूबवैल, फैक्ट्री सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
शासन से निर्देश मिले हैं कि बिजली के बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को तीन बड़े बकाएदार कौशांबी पेपर मिल, एएसपी सिलिंग व जगरतन फैक्ट्री की बिजली काट दी गई है। एक लाख से बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
ऋषिपाल सिंह, एसडीओ विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed