फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गजरौला में फर्जी सेवई फैक्ट्री पर छापा, 50 हजार का माल जब्त

गजरौला में फर्जी सेवई फैक्ट्री पर छापा, 50 हजार का माल जब्त

Thu, 03 Aug 2017 02:22 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
गजरौला में फर्जी सेवई फैक्ट्री पर छापा, 50 हजार का माल जब्त
नगर के मोहल्ला सुल्ताननगर स्थित एक मकान में चल रही थी फर्जी सेवई फैक्ट्री
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
नगर में नवादा रोड स्थित मोहल्ला सुल्तान नगर में अवैध रूप से चल रही सेवई फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। यहां करीब 42 किलो पैक्ड सेवई को जब्त करके सील कर दिया गया। छापेमारी से फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने जांच के लिए दो नमूने भी भर लिए। करीब पचास हजार का माल जब्त कर सीज कर लिया गया।
सूचना पर बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके जयंत, तन्मय कुमार, विजय कुमार व महेश कुमार की टीम ने नगर के नवादा रोड पर मोहल्ला सुल्तान नगर में स्थित एक घर में अवैध रूप से चल रही सेवई फैक्ट्री पर छापेमारी की। यहां फैक्ट्री संचालक लताफत द्वारा ना तो टीम को फैक्ट्री का लाइसेंस दिखाया गया और ना फैक्ट्री की मान्यता से जुड़ा कोई दस्तावेज ही दिखाया गया। सेवई के पैकेट पर बैच नंबर, लेबल पैकेजिंग भी नहीं मिला। सेवई के पैकेट पर गढ़मुक्तेश्वर का पता लिखा हुआ था। यहां से करीब 42 किलो पैक्ड सेवई के बोरों में रखकर सीज कर दिया गया। सेवई के दो नमूने जांच के लिए भरे गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि सेवई फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही है। संचालक पर मान्यता से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है। लाइसेंस भी नहीं बनवाया गया। करीब 42 किलो सेवई के पैकेट को सीज कर दिया गया। दो नमूने भरकर जांच के लिए गोरखपुर प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


दो पैकेटों में बेची जा रही थी सेवई
गजरौला। नगर के मोहल्ला सुल्तान नगर में खाद्य विभाग की टीम ने जिस अवैध सेवई की फैक्ट्री पर छापेमारी की। वहां दो पैकेटों में सेवई को पैक किया जा रहा था। एक चार सौ ग्राम व एक सौ ग्राम का पैकेट सेवई के लिए बनाया गया। फैक्ट्री संचालक लताफत ने बताया कि बुलंदशहर व खुर्जा क्षेत्र में सेवई की सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed