फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   77951 teenagers will taken vaccine

आज से 12 से 14 साल के 77951 बच्चों को लगेगा कोरोना टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
77951 teenagers will taken vaccine
अमरोहा। कोरोना से बचाव के लिए जनपद में 12 से 14 वर्ष तक के किशोरों को टीका लगाया जाएगा। इसमें 12 वर्ष तक के किशोर भाग लें सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 77951 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। किशोरों को टीका लगाने का कार्य बुधवार (आज) से शुरू हो जाएगा। पहले दिन सिर्फ एक केंद्र पर टीका लगावाने की सुविधा प्रदान की गई है। स्कूलों में पहले से ही किशोरों को टीका लगाया जा रहा। लेकिन होली बाद प्राथमिक स्कूलों पर विशेष कैंप लगाकर छात्रों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डीआईओएस और बीएसए से डाटा उपलब्ध कराने को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकरी डॉ. राजकुमार ने बताया कि 12 से 14 वर्ष के बच्चों को मेड इन इंडिया 'कॉर्बेवैक्स' वैक्सीन लगाई जाएगी। टीका करण के लिए वैक्सीन की 42 हजार डोज प्राप्त हो गई हैं। इसमें जिन बच्चों का जन्म जनवरी 2008 के बाद और 15 मार्च 2010 से पहले हुआ है, वोे कोरोना से बचाव का टीका लगवा सकेंगे। बच्चों के टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जहां भी बच्चों का टीकाकरण होगा उन स्थानों पर ऑब्जरवेशन की व्यवस्था की जाएगी। ताकि टीका लगने के बाद किशोरों को वहां थोड़ी देर रोका जा सके। उन्होंने बताया कि बीएसए और डीआईओएस से छात्रों की सूची उपलब्ध कराने लिए पत्र लिखा गया है। ताकि छात्रों की सही उम्र का पता चल सकें। हालांकि शासन की तरफ से 77951 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है। पहला टीका लगने के 28 दिन के अंतराल पर किशोरों को दूसरी डोज दी जाएगी। अब 60 साल से अधिक उम्र वाले बुस्टर डोज लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed