फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   एसपी के निरीक्षण में खुली स्कूल के सुरक्षा मानकों की पोल

एसपी के निरीक्षण में खुली स्कूल के सुरक्षा मानकों की पोल

Thu, 28 Sep 2017 01:48 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
एसपी के निरीक्षण में खुली स्कूल के सुरक्षा मानकों की पोल
हद है ! दुपहिया का लाइसेंस, चला रहे स्कूल बस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
गुरूग्राम के बाद गजरौला में हुई घटना के दो दिन बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्कूल के सुरक्षा मानक को चेक करने की जरूरत तक नहीं समझी गई। इस पर सवाल खड़े करते हुए अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो प्रशासन हरकत में आया। बुधवार सुबह को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र गजरौला के सेंटमेरी स्कूल पहुंच गए। यहां स्कूल में सुरक्षा मानकों की जांच की गई। ज्यादातर में कमी पाई गई। मानकों की अनदेखी पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए थानाध्यक्ष से इनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। एसपी ने बताया कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही कतई सहन नहीं की जाएगी।
करीब चालीस मिनट तक स्कूल भवन में सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक स्कूल के बाहर पहुंचे। यहां स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे बसों में सवार होकर जाने की तैयारी कर रहे थे। एसपी ने बस में चढ़कर ड्राइवर से लाइसेंस चेक करने के लिए मांगा। पुलिस अधीक्षक हैरान हो गए जब चालक ने लाइसेंस दिखाने से इंकार कर दिया। कारण था कि उसके पास लाइसेंस ही नहीं है। दूसरी बस के चालक का लाइसेंस चेक किया तो उस पर टू व्हीलर का लाइसेंस मिला। जबकि वह बच्चों से भरी बस को सड़कों पर खूब दौड़ाता है। बस में आग लगने पर नियंत्रण करने वाला फायर हायड्र्रेंट भी खाली मिला। इसके अलावा बच्चों को छोटी-मोटी चोट लगने पर स्कूल में बस में फर्स्टएड बॉक्स की सुविधा होती है। लेकिन इस बोक्स में बस चालक के बीड़ी सिगरेट मिले। बस में फंखे भी लगे थे, लेकिन कोई भी चालू नहीं मिला। एसपी ने छोटे-छोटे बच्चों से अलग-अलग बातचीत की। एसपी ने बच्चों से स्कूल बस में होने वाली परेशानियों के बारे में पूछा। एसपी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि तमाम तरह से सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। स्कूल बसों को सीज किया जाए व साथ ही स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किए जाएं।
विज्ञापन


किसी भी बस पर नहीं मिला सहायक
गजरौला। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने सेंटमेरी स्कूल के बाहर खड़ी बसों में सुरक्षा मानकों की जांच पड़ताल की तो उन्हें किसी भी स्कूल वाहन पर कंडक्टर नहीं मिला। यानी छोटे-छोटे बच्चे स्कूल बस में खुद ही सवार होते हैं और खुद ही उतरते हैं। उतरने चढ़ने के दौरान यदि बच्चे को चोट लग जाए तो इन्हें किसी की परवाह नहीं है। एसपी ने नाराजगी जताते हुए बस संचालन प्रबंध तंत्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के दिए निर्देश
गजरौला। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने सेंटमेरी स्कूल गेट पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे होने पर नाराजगी जताते हुए स्कूल प्रबंधन से स्कूल गेट पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के निर्देश दिए। साथ की कहा कि बच्चों के लिए बस संचालन में तमाम मानकों को जल्द पूरा किया जाए। कहा कि बच्चों के सुरक्षा के प्रति कोई लापरवाही ना बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed