Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A grand procession of Maharaja Agrasen was taken out with great fanfare.

Amroha News: धूमधाम से निकाली गई महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A grand procession of Maharaja Agrasen was taken out with great fanfare.
मंडी धनौरा। अग्रवाल सभा की ओर से रविवार को अग्रवंश के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल एक ईंट व एक सिक्का और नीब करौरी बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

गढ़ी मंदिर से शुरू हुई महाराजा अग्रसेन की शोभा यात्रा तिकोना स्कूल, गौरव अग्रवाल तिराहा, अग्रसेन बाजार, हरदेव बाजार, कंचन बाजार होती हुई गांधी इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में सबसे आगे सारंगी वाले चल रहे थे। उसके पीछे एक ईंट व एक सिक्का वाली झांकी थी। उसके पीछे महाराजा अग्रसेन के पुत्रों के रूप में 18 बालक घोड़े पर सवार थे। बैंड वाले धार्मिक व फिल्मी धुन पेश कर मनोरंजन कर रहे थे।
विज्ञापन

सबसे पीछे महाराजा अग्रसेन रथ पर सवार थे। अग्र समाज के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल थे। रास्ते में प्रजापति समाज, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण समाज की ओर से अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पंकज सिंहल व पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। गांधी इंटर कॉलेज में पहुंच कर शोभायात्रा का समापन हुआ। महाराजा अग्रसेन की आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष पंकज सिंहल, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, कमल गुप्ता, विनय गोयल, सिम्मी अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, केके अग्रवाल, कमल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, आशु सिंहल, रजनीश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विजय अग्रवाल, गुलाब राय गुप्ता, शरद गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed