{"_id":"6afa1561a07c44199a0d7be7","slug":"offered-arghya-libation-to-the-setting-sun-and-prayed-to-chhath-maiya-for-the-well-being-of-the-family-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177871-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लोकगीतों के बीच डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर \nछठ मैया से मांगी परिवार की खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लोकगीतों के बीच डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया से मांगी परिवार की खुशहाली
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। व्रती महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और परिजनों की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान वासुदेव तीर्थ स्थित सरोवर पर आस्था का सैलाब उमड़ा। घाट पर छठ पूजा के पारंपरिक लोकगीतों की गूंज सुनाई देती रही। आज व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन करेंगे।
सुबह से ही घरों में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने हवन-पूजन कर निर्जला व्रत रखा। शाम होते ही व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ पूजा की सामग्री लेकर वासुदेव तीर्थ सरोवर पहुंचने लगीं। महिलाएं रास्ते से लेकर घाट तक छठ मैया के पारंपरिक गीत गाते हुए पहुंचीं। कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए और केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल जैसे लोकगीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
घाट पर पहुंचकर महिलाओं ने वेदी को गंगाजल से शुद्ध किया। इसके बाद धूप-अगरबत्ती जलाकर ईख खड़ी की और कलश स्थापित कर विधि-विधान से पूजन किया। सूर्यास्त का समय नजदीक आते ही व्रती महिलाएं सरोवर के पानी में खड़ी होकर सूर्य उपासना में लीन हो गईं। अस्त होते सूर्य को परिवार के सदस्यों ने अर्घ्य दिया। महिलाओं ने फल और हरी सब्जियों का दान भी किया। पूजा संपन्न होने के बाद व्रती महिलाएं परिजनों के साथ घर लौट गईं। छठ पूजा को लेकर युवाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। परिवार के साथ घाट पहुंचे युवक-युवतियां पूजा करती महिलाओं की तस्वीरें लेते और सेल्फी बनाते नजर आए। वहीं, पूजा के बाद युवाओं ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं। पूरे सरोवर परिसर में देर शाम तक श्रद्धा और उत्सव का माहौल बना रहा।