{"_id":"6afa15701f7f8c0536087795","slug":"accident-injured-youth-dies-in-meerut-fir-lodged-five-days-later-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177864-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हादसे में घायल युवक की मेरठ में मौत, पांच दिन बाद प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हादसे में घायल युवक की मेरठ में मौत, पांच दिन बाद प्राथमिकी
विज्ञापन
डिडौली। बुढ़नपुर पुल के पास सड़क हादसे में घायल जोया के शिवनगर निवासी देवेंद्र कुमार की मेरठ के नारायण अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के पांच दिन बाद पिता चमन प्रकाश ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
चमन प्रकाश के अनुसार, उनका बेटा देवेंद्र चार नवंबर को एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी के सिलसिले में बातचीत करने गया था। शाम 6:30 बजे लौटते समय बुढ़नपुर पुल पार करने के बाद पीछे से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे देवेंद्र की बाइक आगे चल रहे अज्ञात ट्रक से भिड़ गई।
गंभीर घायल देवेंद्र को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया, जहां पांच नवंबर की सुबह पांच बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि बेटे की मौत के गम और अंतिम संस्कार में व्यस्त होने के कारण तत्काल सूचना नहीं दे सके। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी बाइक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद