फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   6984 candidates will give stomach exam at 13 centers in the district

जिले में 13 केंद्रों पर 6984 परीक्षार्थी देंगे पेट की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:03 AM IST
सार

जिले में 13 केंद्रों पर 6984 परीक्षार्थी देंगे पेट की परीक्षाअमरोहा।परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण कराने के लिए स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट ओं की नियुक्ति कर दी गई है।

विज्ञापन
6984 candidates will give stomach exam at 13 centers in the district

विस्तार

जिले में 13 केंद्रों पर 6984 परीक्षार्थी देंगे पेट की परीक्षा
विज्ञापन

अमरोहा। जिले में 13 केंद्रों पर पेट की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में 6984 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण कराने के लिए स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट ओं की नियुक्ति कर दी गई है।

डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट-2022) आयोजित कराएगा। परीक्षा 15 व 16 अक्तूबर को होगी। 13 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा 6984 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए 13 स्टेटिक और आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चार सेक्टर मजिस्ट्रेट और चार सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान मौजूद रहेगा। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

----------------
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
-एकेके इंटर कॉलेज, अमरोहा
-एएसएम बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खाता
-अब्दुल रज्जाक डिग्री कॉलेज, जोया
-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अमरोहा
-राजकीय इंटर कॉलेज, अमरोहा
-हाशमी डिग्री कॉलेज, अमरोहा
-जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज, अमरोहा
-जेएस हिन्दू पीजी कॉलेज, अमरोहा
-कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, अमरोहा
-आईएम इंटर कॉलेज, अमरोहा
-लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी, अमरोहा
-सिख इंटर कॉलेज, नारंगपुर
-हिल्टन कान्वेंट स्कूल, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed