फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   68.24 crore tax arrears on 29,285 vehicle owners of the division

मंडल के 29,285 वाहन मालिकों पर 68.24 करोड़ टैक्स बकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
68.24 crore tax arrears on 29,285 vehicle owners of the division
वाहन मालिकों को टैक्स जमा करने में दिक्कत न हो इसके लिए सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू की है। इसके बाद भी वाहन मालिक टैक्स जमा करने में कितने लापरवाह हैं, इसकी गवाही सरकारी आंकड़े दे रहे हैं। दरअसल योजना के एक माह के भीतर मुरादाबाद मंडल के 577 वाहन मालिकों ने ओटीएस के तहत तीन करोड़ रुपये का कर जमा किए हैं। जबकि मंडल के 29285 वाहन मालिकों पर 68.24 करोड़ से अधिक रुपये का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने व्यावसायिक वाहनों के बकाया टैक्स पर लगने वाले जुर्माने से राहत देने के लिए ओटीएस योजना शुरू की है। यह योजना 26 जुलाई तक थी लेकिन विभाग ने इसे बढ़ाकर 27 अगस्त तक कर दिया है। ओटीएस योजना एक महीने का समय बढ़ने से वाहन मालिकों को राहत मिलेगी लेकिन मुरादाबाद मंडल के आंकड़ों की बात करें तो वाहन मालिक ओटीएस योजना का लाभ लेने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

आरटीओ महेश शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में एक अप्रैल 2020 तक 29285 वाहन मालिकों पर 68.24 करोड़ से अधिक का टैक्स बकाया है। योजना के तहत केवल 963 वाहन मालिकों ने आवेदन किया है। जबकि केवल 577 वाहन मालिकों ने ओटीएस कटा कर तीन करोड़ रुपये जमा कराया है। जबकि 2808 वाहन मालिकों पर करीब 65.24 करोड़ से अधिक बकाया चल रहा है। बात अमरोहा जनपद की करें तो जिले में कुल व्यवसायिक 4397 वाहन हैं। इन वाहनों के मालिकों पर 9 करोड़ 56 लाख 61 हजार रुपये बकाया है। योजना के तहत केवल 161 वाहन मालिकों ने आवेदन किया था। जबकि 104 लोगों ने ओटीएस योजना के तहत 56 लाख 67 हजार जमा किए हैं। ऐसे ही रामपुर, मुरादाबाद, संभल और बिजनौर की स्थिति हैं। एआरटीओ ने वाहन मालिक ओटीएस योजना का लाभ लेकर जल्द से जल्द टैक्स जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed