{"_id":"610ee2be8ebc3e7b953edc05","slug":"66-km-long-roads-will-be-built-at-various-places-with-32-crores-danish-jpnagar-news-mbd3985191168","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 करोड़ से विभिन्न जगहों पर 66 किलोमीटर लंबी सड़कें बनेंगी: दानिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 करोड़ से विभिन्न जगहों पर 66 किलोमीटर लंबी सड़कें बनेंगी: दानिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बसपा सांसद दानिश अली के संसदीय क्षेत्र में 32 करोड़ से 66 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि संसदीय क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में है। पीएमजीएसवाई के तक सड़कों के निर्माण का सरकार की हरी झंडी मिल चुकी है।
शनिवार को सांसद ने चौधरपुर में सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमरोहा वाया सहसपुर वाया मिलक कटाई तक सड़क का निर्माण होने से आवागमन में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र में 2019-20 में पीएमजीएसवाई के तहत 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था, जिसे स्वीकृत कर सड़कों का निर्माण कराया जा चुका है। इसके अलावा सांसद दानिश अली ने हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर ब्लॉक में शाहपुर चौधरी से हसूपुर वाया दौताई-अठसैनी तक जाने के लिए सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 24 से खाता पपसरा तक जाने वाली 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण मार्ग है। इस दौरान नासिर हसन, राम अवतार सिंह, जितेंद्र सिंह, अब्दुल वहाब सैफी, अजहर, मीसम अली आदि रहे।
यह है प्रमुख सड़कें
खेड़ा अपरौला, जमना खास, वाया मिठ्ठलपुर लंबाई -7.5 किलोमीटर।
हसनपुर में बीबीबी मार्ग से भहावलपुर मार्ग- लंबाई लगभग 10 किलोमीटर।
अमरोहा-नूरपुर गजस्थल मार्ग-लंबाई लगभग 5.5 किलोमीटर।
चौधरपुर से अमरोहा वाया सहसपुर, मिलक कटाई- लंबाई लगभग 15.5 किलोमीटर।